­

Wednesday, June 24, 2020

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का आगाज

loading...

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम ने बुधवार को दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के सभी भागों में मानसून पहुंच गया है। बीते साल प्रदेश में मानसून दो जुलाई को पांच जिलों में आया था। जबकि इस साल आठ दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं, शिमला में झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने आज शिमला, सिरमौर, ऊना, सोलन,बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिले के लिए भी भारी बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि शिमला, सोलन,चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के लिए भारी से भारी बारिश और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 25 जून को शिमला, सोलन और सिरमौर में ही भारी बारिश का अलर्ट है। पूरे प्रदेश में 29 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top