मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर चौपाल झिकनी पुल मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर
संख्या एच पी 08- 0540 रविवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में कुल
सात लोग सवार थे। ये सभी एक ही परिवार से सबंध रखते हैं।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल बताए बताए गए हैं। वही दो लोगों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर जहां तीन लोगों को मृत घोषित किया गया ।
वहीं गंभीर रूप से घायल युवकों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।इस दुर्घटना में राहुल पुत्र दुर्गा सिंह, सुनील पुत्र शिव लाल चंदेल तथा अंकुश पुत्र देवीराम की मृत्यु हो गई।
घायलों में रोनी पुत्र रामलाल, सुरेश पुत्र बेली राम तथा पंकज पुत्र सुखराम शामिल है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम चौपाल अनिल चौहान तथा डीएसपी वरुण पटियाल सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचे। प्रशासन द्वारा दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवार जन को फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

loading...
loading...
No comments:
Post a Comment