मंडी जिला के सुंदरनगर की निहरी तहसील में आदमखोर तेंदुए ने एक महिला व
पुरुष पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हुए हैं। घायल अवस्था में दोनों को
उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के गांव कमांद में स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस के समीप दिनदहाड़े आदमखोर तेंदुए के द्वारा किरपा राम पुत्र बंगाली राम निवासी गांव टिकराधार (दोघरा) तहसील निहरी जिला मंडी और बती देवी पत्नी चेत राम पर हमला कर दिया।
इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा हमले में घायल किरपा राम को मंडी अस्पताल और महिला को कंमाद में भर्ती करवाया गया है। मामले की पुष्टि सुकेत वन मंडल के डीएफओ सुभाष पराशर ने की है।

loading...
loading...
No comments:
Post a Comment