­

Saturday, June 27, 2020

हिमाचल: देशद्रोह के मामले में पूर्व सीपीएस नीरज भारती गिरफ्तार...

loading...

देशद्रोह मामले के आरोपित पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) नीरज भारती को क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआइडी) ने शिमला में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। भारती से शिमला के भराड़ी स्थित सीआइडी के राज्य थाने में लगातार तीन दिन से पूछताछ चल रही थी। पूछताछ के दौरान शुक्रवार शाम सात बजे उसे गिरफ्तार किया गया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भारती के खिलाफ कुछ दिन पहले ही देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। पूर्व सांसद चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रह चुके हैं।

शिमला के अनाडेल निवासी पेशे से वकील नरेंद्र गुलेरिया ने सीआइडी को दी शिकायत में कहा था कि नीरज भारती ने कई आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। इससे सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के विरुद्ध घृणा तिरस्कार, वैमनस्य आदि का माहौल पैदा हुआ है। ऐसे संदेशों से दुष्प्रचार किया गया। आरोप है कि इससे देश के नागरिकों में घृणा फैलाने की कोशिश की गई है। शिकायत में कहा गया था कि कांग्रेस नेता ने देश के प्रधानमंत्री और सेना के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसमें इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

प्रारंभिक छानबीन के बाद दर्ज किया केससीआइडी के अधिकारियों ने इस शिकायत पत्र की प्रारंभिक पड़ताल की और पाया कि इसके आधार पर थाने में एफआइआर दर्ज हो सकती है। इसके बाद शनिवार को थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी।नीरज भारती को दिया था नोटिससीआइडी ने भारती को नोटिस जारी किया था। इसमें आरोपित को पूछताछ के लिए राज्य थाना भराड़ी में तलब किया गया था। पहले दिन आरोपित अपने समर्थकों के साथ आया। समर्थक कई गाडि़यों में पहुंचे थे। जांच एजेंसी ने नीरज को रोजाना पूछताछ के लिए बुलाया। दिन भर थाने में पूछताछ होती थी और दूसरे दिन बुलाते थे।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने भाजपा सरकार के खिलाफ पोस्ट डाली तो उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करवा दिया। कांग्रेस मुकद्दमों से डरने वाली नहीं है। जनता इसका बदला आगामी चुनाव में लेगी।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top