
मंदिर न्यास श्रीनयना देवी में ड्यूटी करते हुए होमगार्ड के एक जवान की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह होमगार्ड के जवान को दिल का दौरा पड़ा तथा अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान पवन कुमार (41) निवासी डेलग जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक जवान मन्दिर न्यास में ड्यूटी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा लाश को पोस्टमार्टम हेतु बिलासपुर भेज दिया है। डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment