न्यूज़ हिमाचली कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले प्रदेश में सामने आ रहे हैं। सरकार और प्रशासन कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है, वहीं कोरोना का संक्रमण भी लगातार फैलता जा रहा है। इस सब के बीच प्रदेश से एक और बुरी खबर आ रही है। प्रदेश में कोरोना के कारण सातवीं मौत हो गई है। इस बार मौत का यह मामला कांगड़ा जिसे से आया है। प्रदेश के कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ा है।
भवारना के 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति को किडनी और डायबिटीज की समस्या थी। कोरोना संक्रमित यह व्यक्ति दिल्ली से कांगड़ा लौटा था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 23 जून को इन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था। व्यक्ति का अंतिम संस्कार नेरचौक में ही किया जाएगा। इसके साथ ही कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 211 पहुंच गया है। अभी 87 एक्टिव केस हैं। अब तक 122 लोग ठीक हुए हैं और दो की मृत्यु हुई है। वहीं, हिमाचल में आज अब तक कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। यह मामला हमीरपुर जिला से सामने आया है। अब तक दो मरीज ठीक हुए हैं। यह चंबा और सोलन से हैं। हिमाचल में अभी कुल आंकड़ा 807 पहुंच गया है। अभी 319 एक्टिव केस हैं। अब तक 472 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में सात की मृत्यु हुई है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment