जिला बिलासपुर के सदर थाना के तहत गांव बांगी में एक सेवानिवृत्त पुलिस
कर्मी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजकुमार निवासी बागी के रूप में हुई है। वही
पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक परिजनों ने राजकुमार का शव पंखे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि राजकुमार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग से स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

loading...
loading...
No comments:
Post a Comment