­

Saturday, June 13, 2020

हिमाचल: नदी का अचानक जलस्‍तर बढ़ने से पतन में 16 साल की लड़की बही, तीन बच्‍चे सुरक्ष‍ित

loading...
 हिमाचल: नदी का अचानक जलस्‍तर बढ़ने से पतन में 16 साल की लड़की बही, तीन बच्‍चे सुरक्ष‍ित

 हिमाचल/नादौन उपमंडल के तहत आने वाली चौडू पंचायत के साथ लगते पताजी पतन के पास व्यास नदी का जलस्तर व प्रवाह अचानक बढ़ गया। ब्यास नदी के आसपास चार-पांच बच्चे नहा रहे थे। नदी का जलस्तर बढऩे से एक 16 वर्षीय नेपाली मूल की लड़की सपना पानी की चपेट में आ गई।

लड़की के भाई विजय कुमार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीम नादौन विजय कुमार ने बताया  इस पूरे घटनाक्रम की तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है। गोताखोरों की आवश्यकता हुई तो गोताखोर लगाए जाएंगे।

नादौन पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया नेपाली मूल की लड़की के भाई विजय कुमार की ओर उसके ब्यास नदी में डूबने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। लड़की के साथ अन्य तीन चार बच्चे भी शुक्रवार शाम व्यास नदी पतन के पास नहा रहे थे। इतने में जलस्तर बढ़ गया। सपना इस पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। देखते ही देखते उसका कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top