हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बड़ा अटैक हुआ है। रविवार देर रात हमीरपुर जिला में एक साथ 16, ऊना में 9 और कांगड़ा में 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हमीरपुर जिला में सामने आए मामलों में नादौन क्षेत्र के 5, टौणी देवी क्षेत्र के 4, भोरंज क्षेत्र 4 और बड़सर क्षेत्र के 3 मामले शामिल हैं। उक्त सभी मामलों के बारे में प्रशासन द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। हमीरपुर में ेकोरोना के कुल मामले 182 और 72 एक्टिव केस हो गए हैं।
ऊना में एक ही परिवार के 6 लोग पॉजिटिव
ऊना में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। अम्ब के कुटहैड़ कलां में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उक्त सभी लोग सोनीपत से आए थे। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें 54 व 30 व 23 वर्ष की महिलाएं तथा 1 वर्ष, 3 वर्ष और 4 वर्ष के 3 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रक्कड़ कालोनी की एक महिला, दिल्ली से लौटा पोलियां बीत का दिल्ली से लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति व बंगाणा के रायपुर मैदान का 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना में अब एक्टिव केस 39 हो गए हैं।
कांगड़ा में पिता के बेटा भी पॉजिटिव
वहीं कांगड़ा जिला में सामने आए 3 नए मामलों में दिल्ली से लौटा 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति की पत्नी और बेटी पहले ही पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं। दिल्ली से लौटा तलवाड़ में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन 38 साल का व्यक्ति तथा राख का 15 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है उक्त व्यक्ति का पिता पहले ही पॉजिटिव पाया जा चुका है। बता दें कि इससे पहले कांगड़ा में रविवार को दिन में 11 नए केस सामने आए थे। अब हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 712 और एक्टिव केस 266 हो गए हैं।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment