­

Thursday, June 25, 2020

हिमाचल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, हमीरपुर में 16 मामलों के साथ, 800 के पार हुआ आंकड़ा

loading...

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अकेले हमीरपुर जिला में ही 16 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि बुधवाार को कोरोना के नए मामलों की शुरूआत सोलन में 3 मामलों से हुई थी। इसके बाद चम्बा में 4, कांगड़ा में 3, ऊना में 3, बिलासपुर और शिमला में 1-1 मामला सामने आया है। वहीं आज आज के दिन कुल 34 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक कर घर भेज दिए गए। इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों में सर्वाधिक 14 मरीज ऊना जिले के हैं। इसके अलावा सोलन के 11 मरीज, हमीरपुर और शिमला के 3-3 मरीज, कांगड़ा जिले के 2 मरीज और मंडी जिले में एक मरीज ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफलता हासिल की है। आज आए नए मामलों के बाद हिमाचल में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 806 और एक्टिव केस 321 हो गए हैं।

हमीरपुर के नादौन से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव

हमीरपुर में देर रात आए 9 और नए मामलों में भोरंज के 3, नादौन के 4, एक गलोड़ और एक केस की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इनमें भोरंज से 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय युवक, नादौन से 30 वर्षीय व्यक्ति, 9 वर्षीय बच्चा, 24 वषीय युवक, 56 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ से 60 वर्षीय महिला और एक अन्य 33 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पहले आए 7 मामलों में नादौन क्षेत्र से 2 व्यक्ति 60 वर्षीय व 37 वर्षीय, गलोड़ क्षेत्र से 52 वर्षीय महिला, भोरंज क्षेत्र से 46 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर क्षेत्र से 2 महिलाएं व 1 अन्य महिला कोविड-19 पॉजिटिव आई है।
शिमला में एक और पॉजिटिव

शिमला जिला में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। 18 जून को दिल्ली से लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। व्यक्ति शिमला के पंथाघाटी का रहने वाला है और दिल्ली से लौटने पर उसे संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। शिमला जिला में अब तक 37 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं, जिसमें से 18 लोग अब भी उपचाराधीन है जबकि 21 लोग अब तक ठीक हो गए हैं।
सोलन में मां और बेटी के साथ 3 कोरोना पॉजिटिव

सोलन जिला में सामने आए 3 ममालों एक मां और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उक्त दोनों 18 जून को दिल्ली से बिना पास के ही प्रदेश की सीमा को पार करते हुए सोलन पहुंची थीं। इसको लेकर शहरी चौकी में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। सोलन पहुंचने पर वे ऑटो से सीधे अपने घर पहुंच गई थीं लेकिन सूचना मिलने पर प्रशासन ने उन्हें राधा स्वामी सत्संग भवन में क्वारंटाइन किया था। वहीं बद्दी के वार्ड नंबर-6 जुड़ीकलां गांव में एक 15 वर्षीय प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त युवक 20 जून को अमरोहा (यूपी) से यहां आया था।
कांगड़ा में 3 नए मामले

कांगड़ा जिला में सामने आए 3 नए मामलों में धीरा तहसील के पुढ़वा गांव का 32 वर्षीय आईटी इंजीनियर और कुरल गांव का 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त दोनों 15 जून को दिल्ली से आए थे और परौर में संस्थागत संगरोध में थे। इसके अलावा जयसिंहपुर तहसील के उत्तरापुर गांव की 43 वर्षीय महिला जोकि 17 जून को दिल्ली से आई थी और वर्तमान में तलवाड़ में संस्थागत संगरोध में थी, कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उक्त तीनों को कोविड केयर सैंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।
चम्बा में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित

चम्बा जिला में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 4 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और सभी दिल्ली से आए थे। ये सभी बनेट गांव के निवासी है। इनमें एक 45 साल का व्यक्ति, 40 साल की महिला, 15 साल की किशोरी व 12 साल का किशोर शामिल है। चारों को ककीरा में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था।
ऊना में 3, बिलासपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव

ऊना जिला में सामने आए 3 मामलों में गाजियाबाद से लौटा अम्ब उपमंडल के कुठियाड़ी का 27 वर्षीय युवक, गुरुग्राम से आई मैहतपुर बसदेहड़ा की 62 वर्षीय महिला और ढठवाड़ा का 67 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिवार का सदस्य है। वहीं बिलासपुर जिला के नयनादेवी क्षेत्र में नकराणा का 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जोकि 13 जून को यूपी के गाजियाबाद से आया था और स्वारघाट के एक होटल में इंस्टिच्यूशनल क्वारंटाइन था।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top