उपमंडल राजगढ़ के दीदग में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां
झूले की रस्सी मौत का फंदा बन गई। इस हादसे में 14 वर्षीय नाबालिग की मौत
हो गई। वही पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही
शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दीदग निवासी जगवीर की 14 वर्षीय बेटी
महक जोकि सातवीं कक्षा में पढ़ती थी सोमवार को छोटे बच्चों के साथ घर पर ही
रस्सी का झूला लगाकर खेल रही थी।
शाम करीब चार बजे झूला झूलते समय लड़की का झूले से अचानक पैर फिसल गया और वह रस्सी के झूले में बुरी तरह फंस गई। जब पड़ोसियों ने लड़की को रस्सी में फंसा देखा तो वह तुरंत उसकी मदद करने के लिए दौड़े। पड़ोसी ने उसे फंदा बने झूले की जकड़ से निकाला। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे राजगढ़ सिविल अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

loading...
loading...
No comments:
Post a Comment