हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़ने लगा
है। लेकिन संक्रमण के नए मामले भी बदस्तूर आना जारी है। जिला हमीरपुर में
कोरोना संक्रिमत मरीजों के दस नए मामले सामने आए हैं। इन 10 कोरोना मरीजों
में तीन बड़सर, चार भोरंज, दो सुजानपुर व एक कोरोना मरीज गलोड़ क्षेत्र से
संबधित है। हमीरपुर में इन नए कोरोना मरीजों के आने के बाद अब कुल कोरोना
मरीजों की संख्या 151 पहुंच गई है।
सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 41 हो गई है। 109 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 619 हो गई है। वही प्रदेश में अब एक्टिव केस 223 हो गए हैं। 373 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। चार राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना से छह की मौत हुई है।

loading...
loading...
No comments:
Post a Comment