­

Sunday, May 24, 2020

OMG! देवभूमि हुई कलंकित, पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया घिनोना काम। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

loading...
OMG! देवभूमि हुई कलंकित, पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया घिनोना काम। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अब हमारी ख़बरें आप Google News पर भी पढ़ सकते हैं - हमीरपुर जिला में एक कलियुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घिनौनी करतूत का पता लगने के बाद पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना में आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।  बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से जिला वासी स्तब्ध हैं। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने देवभूमि को कलंकित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर-कांगड़ा में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले, 191 पहुंचा आंकड़ा

महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का मेडिकल भी करवा दिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि महिला ने अपने पति पर उसकी 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है तथा मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे सोमवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।


from - Him News
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top