­

Monday, May 25, 2020

Himachal: चचेरी ननद ने पीट-पीटकर मार दी भाभी, दोनों में अकसर होने वाला झगड़ा खूनी वारदात में बदला

loading...

Nalagarh/Himachal Pradesh : औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत नंड़ गांव में रविवार को जमीनी विवाद के चलते चचेरी ननद ने अपनी भाभी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादस की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका का सोमवार को नालागढ़ में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतका व आरोपी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंचायत प्रधान कमला देवी ने पुलिस को सूचना दी  कि कटली गांव में एक महिला सीमा अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी है।

मृतका के देवर ने उसे सुबह छह बजे उसके कमरे में अचेत अवस्था में पाया तो उसने पंचायत प्रधान को इसकी सुचना दी। पुलिस थाना रामशहर से थाना प्रभारी रूपलाल  कथानिया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पाया कि महिला अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जमुना देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जमुना देवी मृतका की रिश्ते में चचेरी ननद लगती है तथा वह अपने मायके में रह रही थी।

पड़ोसियों ने बताया कि उन दोनों का आपस में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था और बीते शनिवार नौबत खूनी झड़प तक पहुंच गई। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल के अनुसार जमुना देवी ने खुद कबूल किया कि झगड़े के दौरान सीमा देवी ने उस पर पहले हमला किया था, उसके बाद जवाब में उसने भी डंडे से मारा जिसके कारण  उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने जमुना देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मौके से  डंडा भी बरामद किया है। पुलिस थाना में सुखदेव सिंह ने इस सबंध में बयान दर्ज करवाया है कि आरोपी जमुना देवी व मृतका सीमा का आपस में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। एसपी बददी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

from - Him News
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top