­

Thursday, May 21, 2020

Coronavirus Breaking:कांगड़ा में कोरोना वायरस के छह और मामले, मुंबई से लौटे हैं सभी संक्रमित

loading...
Coronavirus Breaking:कांगड़ा में कोरोना वायरस के छह और मामले, मुंबई से लौटे हैं सभी संक्रमित

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ये सभी कोरोना संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। इनमें ज्वालामुखी का 41 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर का रहने वाला पेशे से चालक 54 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा तहसील का 24 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां का 21 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति और भवारना का 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी को परौर के संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था।

प्रदेश में आज दस मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले आज सुबह सोलन के नालागढ़ में चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते दिन बुधवार को हिमाचल में एक दिन में रिकॉर्ड 18 पॉजिटिव मामले आए थे। इनमें 13 अकेले कांगड़ा जिले के, चार मंडी के और कुल्लू जिले में भी एक व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ गया है।




from - Him News
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top