
प्रवासी महिला के साथ दुराचार मामले के आरोपी पुलिस कर्मी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग ने भी आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
शनिवार को एक प्रवासी महिला ने बरमाणा थाना में तैनात पुलिस कांस्टेबल पर दुराचार के आरोप लगाए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।
from - Him News
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment