­

Sunday, May 17, 2020

हिमाचल: राशन देने के बहाने अपने साथ ले जाकर पुलिस कर्मी ने महिला से घिनौनी हरकत

loading...
हिमाचल: राशन देने के बहाने अपने साथ ले जाकर पुलिस कर्मी ने महिला से घिनौनी हरकत
बिलासपुर  जिले की खारसी पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी ने एक श्रमिक महिला के साथ दुष्कर्म आरोप लगे है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह दिहाड़ी-मजदूरी करती है। उसके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। उसका पति जिला के एक अन्य स्थान पर रहता है। एक बेटा उसके पति के साथ जबकि 3 बच्चे उसके साथ रहते हैं। गत शुक्रवार शाम एक पुलिस कांस्टेबल उसके क्वार्टर में आया। अजय नामक उक्त कांस्टेबल ने कहा कि वह उसे राशन देना चाहता है। उसने गाड़ी में रखा राशन लेने के लिए उसे अपने साथ आने को कहा। जब वह गाड़ी के पास पहुंची तो उसमें चालक पहले से बैठा था। कांस्टेबल अजय ने उसे जबरन गाड़ी में बिठाया और उसे घुमारवीं ले गए। घुमारवीं में क्वार्टर में ले जाकर उसने जबरन उससे दुराचार किया। बाद में गाड़ी चालक उसे घुमारवीं में ही छोड़ कर चला गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संदर्भ में बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज किया है तथा आरोपी पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।  उधर, डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top