­

Friday, May 29, 2020

Big breaking: हमीरपुर में पति -पत्नी समेत पांच, कागड़ा में चार कोरोना पॉजिटिव मामले

loading...
Big breaking: हमीरपुर में पति -पत्नी समेत पांच, कागड़ा में चार कोरोना पॉजिटिव मामले

Hamirpur,Kangra Himachal: हिमाचल प्रदेश में नौ कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें पांच मामले हमीरपुर और चार कांगड़ा जिले के हैं। कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव थाने महाराष्ट्र से लौटे हैं। इन्हें परौर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था।

इनमें 42 वर्षीय महिला संघोल, 33 वर्षीय व्यक्ति गडराण और 27 वर्षीय युवक थुरल का रहने वाला है। चार दिन पहले दिल्ली से लौटा 75 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। थुरल में बुजुर्ग का डायलिसिस किया जा रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुजुर्ग को नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी शिफट किया गया है।
हमीरपुर जिले के बगारटी में दिल्ली से लौटा 34 वर्षीय व्यक्ति जोकि बगारटी स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

अहमदाबाद से लौटे महल के रहने वाले पति (31 वर्षीय) पत्नी (28 वर्षीय) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों नादौन डिग्री कॉलेज में संस्थागत क्वारंटीन थे।

मुंबई से लौटी नादौन के गगाल की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला नादौन में एक स्थानीय होटल में संस्थागत क्वारंटीन थी। कोटा राजस्थान से लौटा टिक्करी टौणी देवी का रहने वाला 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह ललियार स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन था।




from - Him News
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top