­

Thursday, May 14, 2020

Big breaking: दिल्ली से लौटी धर्मशाला की 57 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित

loading...
Himachal Coronavirus Update: दिल्ली से लौटी धर्मशाला की 57 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित

धर्मशाला की 57 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला शीला व दाड़ी क्षेत्र के पास की रहने वाली बताई जा रही है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है।  बताया जा रहा है महिला दिल्ली से लौटी है।

हिमाचल प्रदेश में आज रिकॉर्ड 1068 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं, इनमें 209 की रिपोर्ट आई है जबकि 859 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में वीरवार को तीन कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों से पहुंचे लोगों ने कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा दिया है। मुंबई से लौटी कांगड़ा की महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में कोरोना का एक और मामला, मुंबई से लौटी घुरकड़ी की महिला संक्रमित
जिला सिरमौर में मां-बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। महिला की उम्र 30 वर्ष है, जबकि बेटी सात साल की है। महिलाएं पांवटा साहिब क्षेत्र की निवासी हैं व चार मई काे दिल्ली से लौटी हैं। सिरमौर पुलिस ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।


from - Him News
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top