­

Tuesday, December 22, 2020

शिमला में टमाटर 35, आलू 20 रुपए किलो

loading...


राजधानी की सब्जी मंडियों में गिरे दाम, लोगों को मिली राहत

शिमला शिमला में सब्जियों के दाम में इन दिनों काफी कमी आई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। शिमला में मटर पिछले एक दो सप्ताह से 160 रुपए किलो बिके थे। लेकिन शिमला की सब्जीमंडी में मटर 30 और 50 किलो रुपए किलो बिक रहे हैं।

वहीं टमाटर 35, प्याज 36, आलू 20, फूलगोभी 20, फ्रांसबीन 30, गाजर 17, आलू 20, घीया 19, मूली 19, बदगोभी 20 रुपए किलो बिक रही है। हरी सब्जियों के दामों में जो कमी आई है, उसे लोग भी कम ही खरीददरी में भी बढ़ोतरी हुई है। दामों में कमी का एक बड़ा कारण बाहर से सप्लाई बढ़ना भी बताया जा रहा है। जिससे सब्जियों और आलू के दाम गिरे हैं। शिमला की सब्जी मंडी में अब सब्जियों के दाम काफी सामान्य हो गए हैं, मगर शहर के उपनगरों में अभी कई जगह कम दाम का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कई जगह अभी भी ज्यादा रेटों पर सब्जियां बिक रही हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि शहर में लोगों को सब्जियां उचित दामों पर मिलें। मगर शहर में कई जगह सब्जियों के दाम शिमला सब्जी मंडी की तुलना में दस रुपए से भी ज्यादा हैं।

इससे इन जगहों पर लोगों को सब्जियों के दाम कम होने का फायदा नहीं मिल रहा है। सब्जी मंडी शिमला के प्रधान विशेश्वर नाथ का कहना है कि सप्लाई बढ़ने से इन दिनों सब्जियों के दाम कम हो गए हैं। ऐसे में लोगों को काफी राहत मिली है और सब्जियां की डिमांड भी बढ़ गई है। शहर में आलू के दाम में काफी गिरावट आई है। पहले जहां आलू पचास रुपए प्रति किलो मिल रहा था, वहीं अब इसके दाम 20 रुपए तक आ गए हैं। इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। इसी तरह शिमला में प्याज के दामों में पहले की तुलना में कमी आई है। पहले जहां 60 रुपए प्रति किलो प्याज मिल रहा था। इन दिनों 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज मिल रहा है। वहीं शिमला जिला प्रशासन लगातार सब्जियों के दामों में नजर रखें हुए है। इसके अलावा दुकानों में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है।


FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top