­

Monday, June 22, 2020

चम्बा: विवाद के चलते युवक के पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

loading...
चम्बा: विवाद के चलते युवक के पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

हिमाचल चम्बा जिला के चुवाड़ी में रविवार रात करीब 8 बजे कुछ युवकों ने एक स्थानीय युवक को चाकू घोंप दिया। पेट में चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल युवक को तुरन्त चुवाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले को लेकर पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार चुवाड़ी में डोम लगाकर दुकानें चला रहे कुछ कर्मचारियों तथा स्थानीय युवक रमेश का आपस में विवाद चल रहा था।

इसके चलते कुछ युवकों ने रमेश को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। पेट में हुए चाकू के वार से लहूलुहान युवक को तुरन्त चुवाड़ी अस्पताल लाया गया। खबर लिखे जाने तक चिकित्सकों की टीम घायल युवक के उपचार में जुटी हुई थी जबकि पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज करने में जुटी थी।

 यह भी पढ़ें: शर्मनाक : बुआ और फूफा की मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी देख आप भी रह जाएंगे हैरान
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top